4 मई 2023 - 12:44
ईरान और सीरिया के रिश्तों ने छुई नई ऊंचाइयां, राष्ट्रपति रईसी का कामयाब सीरिया दौरा

ईरान और सीरिया के राष्ट्रपतियों ने अपनी मुलाक़ात के बाद जिसमें दोनों देशों का उच्च स्तरीय शिष्ट मंडल भी मौजूद था, दीर्घकालिक रणनैतिक सहयोग के समग्र सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

राष्ट्रपति रईसी ने इस मौक़े पर बताया कि दोनों दशों के बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए हैं, सीरियाई अधिकारियों से महत्वपूर्ण बातचीत हुई, राष्ट्रपति बश्शार असद से अलग अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई खास तौर पर व्यापारिक आर्थिक और रजानैतिक संबंधों को विस्तार देने पर ज़ोर दिया गया। सारे क्षेत्रों में सहयोग विस्तार की क्षमताएं मौजूद हैं। दोनों देश आपसी रिश्तों और सहयोग को विस्तार देने का पुख्ता इरादा रखते हैं। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने पांच एमओयूज़ पर भी हस्ताक्षर किए।.....राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि दोनों देशों के बीच आज जिन बातों पर सहमति बनी है ख़ास तौर पर व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्रों में तो आपसी सहयोग की बड़ी क्षमताएं मौजूद हैं। इन समझौतों पर अमल होता है तो निश्चित रूप से इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और मज़बूत होंगे। मुलाक़ात के बाद ईरान के राष्ट्रपति रईसी और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि दोनों बंधु देशों के रिश्तों को क्षेत्रीय और क्षेत्र से बाहर के बदलाव का कोई असर नहीं पड़ा।......बश्शार असद ने कहा कि हम यह मानते हैं कि क्षेत्र में सरकारों और राष्ट्रों के हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए किसी भी तरह का फ़ायदा और नुक़सान सब के लिए होगा। इसीलिए हमने ईरान और सऊदी अरब के बीच होने वाले समझौते का स्वागत किया। क्योंकि हम यह मानते हैं कि यह समझौता क्षेत्र के सभी देशों के फ़ायदे में है और यह देश एक दूसरे के क़रीब आते हैं तो बाहरी ताक़तों के हस्तक्षेप की गुंजाइश समाप्त हो जाएगी।

दमिश्क़ से आईआरआईबी के लिए एसाम हेलाली की रिपोर्ट    

 342/